महाराष्ट्र : आग लगने से पश्चिमी रेलवे की सेवाएं प्रभावित

पालघर (महाराष्ट्र), 9 नवंबर (आईएएनएस)। मालगाड़ी की दो बोगियों में आग लगने के बाद अहमदाबाद और नई दिल्ली खंडों पर पश्चिमी रेलवे (डब्ल्यूआर) की लंबी दूरी की सेवाएं गंभीर रूप से बाधित हुईं। इस घटना के 12 घंटे बाद सेवा फिर से बहाल कर दी गई

अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

डब्ल्यूआर के एक प्रवक्ता ने कहा कि सूरत (गुजरात) से उरण (रायगढ़) तक प्लास्टिक के सामान ले जाने वाली एक मालगाड़ी में गुरुवार सुबह 10.45 पर वानगांव के समीप आग लग गई।

मालगाड़ी की 15 वीं व 16वीं बोगियों में आग लगने से ओवरहेड बिजली के उपकरण और रेलवे की अन्य संपत्तियां भी जलकर गिरने लगीं। जिसके बाद डब्ल्यूआर ने बिजली की आपूर्ति को काट दिया, जिससे दोनों दिशाओं में सभी यातायात गतिविधियां ठप हो गईं।

उसके बाद लंबी-दूरी के मार्ग पर सभी आने और जाने वाली ट्रेनें बाधित हुई, जिससे अहमदाबाद और नई दिल्ली खंडों पर ट्रेनों को रद्द करना पड़ा, कुछ ट्रेनों को गंतव्य से पहले ही समाप्त कर दिया गया या उन्हें दूसरे रास्ते मोड़ दिया गया।

रेल सेवाओं को शुक्रवार दोपहर से थोड़ी देर पहले सामान्य रूप से फिर बहाल कर दिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493