उप्र: संभल में रोडवेज बस और बोलेरो की भिड़ंत, 6 की मौत

लखनऊ/संभल, 9 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में संभल जिले के गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र में नरौरा गांव के पास शुक्रवार की सुबह रोडवेज बस और बोलेरो जीप की सीधी भिड़ंत में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 13 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में मरे सभी लोग और घायलों का संबंध अलीगढ़ जिले से है। वे बोलेरो से नैनीताल जा रहे थे।

संभल के पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि अलीगढ़ जिले के रहने वाले 19 लोग एक बोलेरो जीप में सवार होकर नैनीताल जा रहे थे। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के नरौरा गांव के पास सुबह करीब छह बजे एक गाड़ी को ओवरटेक कर आगे निकली बोलेरो की सामने से आ रही राज्य सड़क परिवहन (रोडवेज) की बस से सीधी भिड़ंत हो गई।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बोलेरो सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है और 13 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को मुरादाबाद की सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए रेफर किया गया है।

उन्होंने बताया कि मृतकों और घायलों की पहचान हो गई है। सभी शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493