वालेंसिया, 10 नवंबर (आईएएनएस)। अंतिम 20 मिनटों में किए गए तीन गोलों की मदद से रियल सोसिएदाद ने स्पेनिश लीग में लेवांते को 3-1 से हरा दिया।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, सोसिएदाद की टीम ने इस जीत के साथ पिछले पांच मैचों से अपने अजेय क्रम को जारी रखा है। सोसिएदाद की टीम अब 16 अंकों के साथ नौवें और लेवांते 17 अंकों के साथ सातवें नंबर पर है।
लेवांते ने यहां शुक्रवार रात करीब 20,000 दर्शकों की मौजूदगी में खेले गए मैच के तीसरे मिनट में ही चेमा की गोल से 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।
दूसरे हाफ में आखिरी मिनटों में सोसिएदाद ने जोरदार वापसी की। टीम ने 72वें मिनट में थियो हर्नादेज के गोल से 1-1 की बराबरी हासिल की।
सोसिएदाद ने इसके पांच मिनट बाद जुआनमी के गोल से 2-1 की बढ़त बनाई और फिर 83वें मिनट में मिकल ओर्याजब्ल के गोल से मैच 3-1 से अपने नाम कर लिया।
dharmpath.com dharmpath