बारिश के कारण रद्द हुआ कोपा लिबर्टाडोरेस फाइनल का पहला चरण

ब्यूनस आयर्स, 11 नवंबर (आईएएनएस)। भारी बारिश और बाढ़ के कारण बोका जूनियर्स और रिवर प्लेट के बीच खेले जाने वाले कोपा लिबर्टाडोरेस फाइनल के पहले चरण का मैच रद्द हो गया।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 12 घंटे तक लगातार बारिश होती रही और इस कारण पिच पर पूरी तरह से पानी भर गया।

ऐसे में अब बोका जूनियर्स और रिवर प्लेट के बीच के पहले चरण का मैच आज रविवार रात को खेला जाएगा। ब्यूनर्स आयर्स में खेले जाने वाले इस मैच में बाहरी देश के प्रशंसकों के आने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

यह प्रतिबंध सुरक्षा कारणों से लगाया गया है।

दोनों टीमों के बीच फाइनल का दूसरा चरण 24 नवंबर को रिवर के एल मोन्युमेंटल स्टेडियम में होगा। औसतन परिणाम में बेहतर करने वाली टीम खिताब की हकदार होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493