प्रेमी युगल चाची-भतीजे ने फांसी लगाकर दी जान

प्रेमिका विवाहित और दो बच्चों की मां है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, ललौली थानाक्षेत्र के अजमतपुर के मजरे कुम्हरवा गांव निवासी प्रेमी चंदन कुशवाहा (25) का कई माह से रिश्ते में अपनी चाची व दो बच्चों की मां सुमन देवी (30) से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

बताते हैं कि परिजनों को इसकी भनक हो गई थी। परिजन कोई कड़ा फैसला लेते इससे पहले रविवार सुबह प्रेमी युगल ने गांव के बाहर खेत में एक पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों का शव लटका देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस अपनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493