स्पेनिश लीग : एटलेटिको मेड्रिड ने बिलबाओ को 3-2 से हराया

मेड्रिड, 11 नवंबर (आईएएनएस)। एटलेटिको मेड्रिड ने स्पेनिश लीग के 12वें दौर के एक रोमांचक मुकाबले में शानदार वापसी करते हुए एटलेटिको बिलबाओ को 3-2 से मात दी।

इस मैच में डिफेंडर डिएगो गोडिन ने इंजुरी टाइम में मेजबान टीम के लिए निर्णायक गोल दागा।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, इस मैच से पहले बिलबाओ ने 2018-19 सीजन के किसी भी लीग में पहले हाफ में गोल नहीं खाया था।

मैच का पहला गोल इनाकी विलियम्स ने 36वें मिनट में दागा और मेहमान टीम को बढ़त दिला दी।

मेड्रिड ने दूसरे हाफ में 61वें मिनट में थॉमस पार्टी के गोल की मदद से मुकाबले में वापसी की।

इसके तीन मिनट बाद ही बिलबाओ ने फिर से मैच में बढ़त बना ली। इस बार भी विलियम्स ने मेहमान टीम के लिए गोल दागा।

मेड्रिड ने अपना आक्रमक खेल जारी रखा। 80वें मिनट में मिडफील्डर रोड्री ने हेडर के जरिए अपनी टीम को बराबरी दिलाई।

मैच का रोमांच यहीं खत्म नहीं हुआ और 91वें मिनट में गोडिन ने गोल करके मेजबान टीम को जीत दिला दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493