बेंगलुरू, 12 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार का बेंगलुरू के एक निजी अस्पताल में सोमवार तड़के निधन हो गया। वह 59 वर्ष के थे।
पार्टी के नेता ने यह जानकारी दी।
बेंगलुरू से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक आर. अशोक ने संवाददाताओं से कहा, “मंत्री अनंत कुमार का एक निजी अस्पातल में तड़के तीन बजे निधन हो गया। उनका यहां कैंसर का इलाज चल रहा था।”
dharmpath.com dharmpath