केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का निधन (लीड-1)

बेंगलुरू, 12 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार (59) का बेंगलुरू के एक निजी अस्पताल में सोमवार तड़के निधन हो गया। पार्टी के एक प्रवक्ता ने कहा कि अनंत कुमार के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।

पार्टी के प्रवक्ता एस. शांताराम ने आईएएनएस से कहा, “कुमार का शहर के दक्षिणी उपनगर स्थित शंकर कैंसर अस्पताल में तड़के तीन बजे निधन हुआ। उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। अमेरिका से 21 अक्टूबर को लौटने के बाद उन्हें यहां भर्ती कराया गया, जिसके तीन सप्ताह बाद उनका यहां निधन हो गया।”

मंत्री के परिवार में उनकी पत्नी तेजस्विनी और दो बेटियां एश्वर्या और विजेता हैं।

अनंत कुमार 1996 से दक्षिण बेंगलुरू लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। वह कैंसर के इलाज के लिए अगस्त से ब्रिटेन और अमेरिका भी गए थे।

शांताराम ने कहा, “कुमार जुलाई-अगस्त में संसद के मानसून सत्र के बाद उपचार के लिए पहले लंदन गए थे, जिसके बाद उन्हें अमेरिका के एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। कैंसर उनके शरीर के अन्य हिस्सों में फैल गया था, जिसके कारण कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493