छत्तीसगढ़ में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी

रायपुर, 12 नवंबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 18 निर्वाचन क्षेत्रों में जारी है। राज्य में पहले चरण का मतदान आठ निर्वाचन क्षेत्रों में सुबह आठ बजे से शुरू हुआ और बाकी के दस निर्वाचन क्षेत्रों में यह सुबह सात बजे से चल रहा है।

एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी।

राज्य में कड़ी सुरक्षा के बीच, 18 सीटों में से 10 पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ, जो शाम तीन बजे समाप्त होगा। बाकी की आठ सीटों पर शाम 5 बजे तक मतदान होगा।

जिन दस सीटों पर सुबह जल्दी मतदान शुरू हुआ, इसमें नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, कोंटा, मोहला-मानपुर, अंतागढ़, भानूप्रतापपुर, कांकेर, केशकल और कोंडागांव।

सभी 18 सीटें नक्सलियों का गढ़ हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता और मुख्यमंत्री रमन सिंह सहित कुल 190 उम्मीदवार मैदान में हैं। रमन सिंह को पूर्व भाजपा नेता और दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला चुनौती दे रहीं हैं। करुणा शुक्ला 2014 में कांग्रेस में शामिल हुई हैं।

मतदान में 15 लाख से ज्यादा पुरुष और करीब 16 लाख महिलाओं सहित 31 लाख से ज्यादा मतदाता 4,336 मतदान बूथों पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

भाजपा छत्तीसगढ़ में बीते 15 वर्षो से सत्ता में है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493