दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता गंभीर स्तर पर

नई दिल्ली, 12 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में सोमवार को वायु गुणवत्ता गंभीर स्तर पर पहुंच गई। यहां न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो मौसम का सामान्य तापमान है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “सुबह हल्की धुंध रहने के साथ दिन में आसमान साफ रहेगा।”

वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान व अनुसंधान प्रणाली (सफर) के अनुसार, पूरे एनसीआर में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ बनी रही।

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 90 प्रतिशत दर्ज हुआ। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

वहीं, रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493