बाघ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए अनुष्का का डिस्कवरी से करार

मुंबई, 12 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने बाघों को विलुप्त होने से बचाने और उनके संरक्षण को लेकर वैश्विक जागरूकता अभियान को बढ़ावा देने के लिए डिस्कवरी से हाथ मिलाया है।

मुंबई, 12 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने बाघों को विलुप्त होने से बचाने और उनके संरक्षण को लेकर वैश्विक जागरूकता अभियान को बढ़ावा देने के लिए डिस्कवरी से हाथ मिलाया है।

अनुष्का सी.ए.टी.: कंजर्विग एकर्स फॉर टाइगर्स परियोजना का प्रचार करेंगी, जिसका मकसद जंगलों में बाघों की घटती संख्या के मद्देनजर उनके निवास स्थानों को संरक्षित करने को लेकर जागरूकता पैदा करना है।

एक बयान में कहा गया कि डिस्कवरी ने सी.ए.टी. परियोजना के लिए वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड (डब्ल्यूडब्लयूएफ) के साथ सहयोग किया है।

अनुष्का ने कहा, “बाघ-गौरवशाली जंगली बिल्लियां वास्तव में विलुप्त होने के खतरे में हैं और उन्हें हमारी मदद की जरूरत है।”

उन्होंने कहा, “एक बड़े शिकारी के रूप में बाघ जंगलों में पारिस्थितिक संतुलन के बने रहने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। एक इंसान के तौर पर वर्तमान स्थिति हमारे लिए एक दुखद प्रतिबिंब है।”

डिसक्वरी कम्युनिकेशंस इंडिया, दक्षिण एशिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व महाप्रबंधक करण बजाज ने कहा कि बाघ संरक्षण को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए हम अनुष्का के साथ करार कर बेहद खुश हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493