गौरव पासी अवाया क्लाउड के अध्यक्ष नियुक्त

नई दिल्ली, 12 नवंबर (आईएएनएस)। वैश्विक संचार समाधान प्रदाता अवाया होल्डिंग्स कॉर्प ने सोमवार को गौरव पासी को क्लाउड बिजनेस समूह का अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि पासी क्लाउड आधारित समाधानों की बिक्री में तेजी लाने की जिम्मेदारी निभाएंगे, जिसमें दुनियाभर में यूसीएएएस (यूनीफाइड कम्यूनिकेशन एज ए सर्विस) और सीसीएएएस (कांटैक्ट शेयर एज ए सर्विस) में एवाया की बाजार हिस्सेदारी बढ़ाना शामिल है।

पासी अवाया के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिम चिरिको को रिपोर्ट करेंगे।

चिरोको ने कहा, “गौरव हमारे व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए सही व्यक्ति हैं। रणनीतियों को तैयार करने और उन्हें लागू करने में उनकी सफलता, प्रौद्योगिकी विकसित करना और उच्च प्रदर्शन वाले टीम के निर्माण करने की उनकी योग्यता उद्योग में अद्वितीय है।”

पासी इससे पहले फाइव9 के उपाध्यक्ष (उत्पाद और प्रौद्योगिकी) था, जहां उन्होंने कंपनी के कांटैक्ट सेंटर क्लाउड पेशकश के विकास की अगुवाई थी।

इससे पहले वे एमडोक्स इंक और साइना कॉर्पोरेशन में भी वरिष्ठ पदों पर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493