दिल्ली में सुबह धुंध, वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’

नई दिल्ली, 13 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में सुबह धुंध छाई रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

नई दिल्ली, 13 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में सुबह धुंध छाई रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ रही। मौसम विभाग ने बाद में दिन में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “हल्की बारिश/बौछारों के साथ आम तौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे।”

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 86 फीसदी दर्ज हुआ। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

वहीं, सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जबकि न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान व अनुसंधान प्रणाली (सफर) के अनुसार, वायु गुणवत्ता जो सोमवार को ‘गंभीर’ थी, वह मंगलवार को ‘बेहद खराब’ हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493