कॉलून (हांगकांग), 13 नवंबर (आईएएनएस)। भारत की अनुभवी मिश्रित युगल जोड़ी अश्विनी पोनप्पा और सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी ने मंगलवार को हांगकांग ओपन की सधी शुरुआत की।
अश्विनी-सात्विक की वर्ल्ड नम्बर-29 जोड़ी ने टूर्नामेंट के अगले दौर में प्रवेश कर लिया है।
भारतीय जोड़ी ने मिश्रित युगल वर्ग के पहले दौर में वर्ल्ड नम्बर-16 चीनी ताइपे की जोड़ी को 54 मिनट तक चले मुकाबले में 21-16, 19-21, 21-14 से मात दी और प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
प्री-क्वार्टर फाइनल में भारतीय जोड़ी का सामना बुधवार को चीनी ताइपे की एक अन्य जोड़ी ली यांग और सु या चिंग से होगा।
dharmpath.com dharmpath