धनुष ने ‘परीयेरुम पेरुमल’ के निर्देशक संग नई फिल्म की घोषणा की

चेन्नई, 14 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता-फिल्मकार धनुष ने मंगलवार को ट्विटर पर मारी सेल्वाराज की अगली फिल्म में काम करने की घोषणा की। इस तमिल फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है।

चेन्नई, 14 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता-फिल्मकार धनुष ने मंगलवार को ट्विटर पर मारी सेल्वाराज की अगली फिल्म में काम करने की घोषणा की। इस तमिल फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है।

सेल्वाराज समालोचकों द्वारा सराही गई फिल्म ‘परीयेरुम पेरुमल’ का निर्देशन कर चुके हैं। फिल्म जातिगत मुद्दों पर आधारित है।

धनुष ने अपने ट्वीट में कहा कि आखिरकार उन्होंने यह फिल्म देख ली और इससे बेहद प्रभावित हुए।

अभिनेता ने लिखा, “आखिरकार ‘परीयेरुम पेरुमल’ देख ली। जबरदस्त फिल्म। जिस तरह की जीवनशैली दिखाई गई है, वह बिल्कुल वास्तविक है, ऐसा महसूस होता है कि आप वास्तव में वहां है।”

उन्होंने फिल्म की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा, “मैं यह घोषणा करना चाहता हूं कि निर्देशक मारी सेल्वाराज वी क्रिएशंस के बैनर तले अगली फिल्म मेरे साथ करेंगे। उनके जैसे प्रतिभाशाली शख्स के साथ काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं।”

फिलहाल तमिल फिल्म ‘वाडा चेन्नई’ की सफलता का आनंद ले रहे धनुष जल्द ही निर्देशक वेत्रिमारन के साथ तमिल उपन्यास ‘वेक्काई’ पर आधारित एक प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493