जम्मू एवं कश्मीर : लापता ट्रक चालक का शव मलबे से बरामद

जम्मू, 14 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में पांच नवंबर को भूस्खलन में मारे गए एक ट्रक चालक का शव नौ दिन बाद बुधवार को मलबे से बरामद किया गया। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि रामबन जिले के बैटरी चश्मा इलाके में जम्मू एवं कश्मीर राजमार्ग पर एक ट्रक भूस्खलन की चपेट में आ गया था, जिसके चालक मंजीत सिंह का शव बरामद किया गया है।

ट्रक में सवार दो अन्य व्यकित अभी भी लापता हैं और उनका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

पड़ोसी राज्य पंजाब के ट्रक चालक के रिश्तेदार ट्रक के लापता होने के बाद से ही रामबन में रुके हुए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493