रश्मि देसाई ने बच्च्चों के साथ फिर जीया बचपन

मुंबई, 15 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री रश्मि देसाई को हाल ही में कुछ वंचित बच्चों के साथ समय बिताने का मौका मिला, जिसका उन्होंने इसका भरपूर मजा उठाया। उनका कहना है कि उन्हें इन बच्चों के साथ एक बार फिर से अपना बचपन जीने का मौका मिला।

कॉमेडी सेंट्रल ने मंगलवार को यहां स्मैश जूनियर में एक खास जश्न का आयोजन किया था, जिसमें बच्चों का पसंदीदा खाना-पीना और साथ ही उनके लिए कई अन्य आकर्षण भी थे। रश्मि भी इस जश्न का हिस्सा रहीं।

उन्होंने एक बयान में कहा, “मैं अपनी भतीजी के साथ बाल दिवस मनाने के लिए यहां आकर बहुत खुश हूं। मैं उसके साथ अपना बचपन फिर से जी रही हूं।”

उन्होंने कहा, “मैं हमारे दिन को इतना खास बनाने के लिए कॉमेडी सेंट्रल को धन्यवाद देना चाहती हूं।”

अभिनेत्री ‘उतरन’ और ‘दिल से दिल तक’ जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493