अभिनेत्री किम पोर्टर का निधन

लॉस एंजेलिस, 16 नवंबर (आईएएनएस)। मॉडल और अभिनेत्री किम पोर्टर का 47 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

वह रैपर पी.डिड्डी को 13 वर्षो तक डेट कर चुकी हैं और उनके तीन बच्चे हैं।

वेबसाइट ‘वेरायटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, पोर्टर का गुरुवार को कैलिफोर्निया स्थित अपने निवास पर निधन हो गया।

उनसे जुड़े एक सूत्र ने इसकी पुष्टि की।

वेबसाइट ‘टीएमजेड डॉट कॉम’ के मुताबिक, पोर्टर कई सप्ताह से न्यूमोनिया से पीड़ित थीं और उसके बाद उन्हें गुरुवार को दिल का दौरा पड़ा। हालांकि, उनकी मौत के असल कारण का पता नहीं चल सका है।

डिड्डी और पोर्टर तीन बच्चे हैं। उन्होंने 1994 से डेटिंग शुरू की थी और वर्ष 2007 में दोनों का ब्रेकअप हो गया।

वह ‘द ब्रदर्स’ और ‘मामा, आई वान्ट टू सिंग’ जैसी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493