अमेरिका से पहले भारत में रिलीज होगी ‘मोर्टल इंजन्स’

नई दिल्ली, 18 नवंबर (आईएएनएस)। फिल्मकार पीटर जैक्सन की फिल्म ‘मोर्टल इंजन्स’ भारत में अमेरिका से एक सप्ताह पहले सात दिसंबर को रिलीज होगी।

नई दिल्ली, 18 नवंबर (आईएएनएस)। फिल्मकार पीटर जैक्सन की फिल्म ‘मोर्टल इंजन्स’ भारत में अमेरिका से एक सप्ताह पहले सात दिसंबर को रिलीज होगी।

एक बयान में कहा गया कि यूनिवर्सल पिक्चर्स इंटरनेशनल इंडिया भारत में इस फिल्म को लेकर आ रही है। यह अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी।

फिल्म की पटकथा जैक्सन ने फ्रान वाल्श और फिलिपा बोयेंस के साथ मिलकर लिखी है।

क्रिश्चन रिवर्स निर्देशित ‘मोर्टल इंजन्स’ फिलिप रीव की इसी नाम की लिखी किताब पर आधारित है। फिल्म में ह्यूगो वीविंग, हेरा हिल्मर, रॉबर्ट शीहान, रेनोन राफ्टेरी, लीला जॉर्ज और स्टीफन लैंग आदि कलाकार हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493