वेन रूनी के रिकॉर्ड को हासिल कर पाना संभव : हैरी केन

लंदन, 18 नवंबर (आईएएनएस)। इंग्लैंड के स्टार स्ट्राइकर हैरी केन का कहना है कि टीम के ऑल टाइम गोल स्कोरर वेन रूनी के इस रिकॉर्ड को हासिल कर पाना संभव है।

वेबसाइट ‘ईएसपीएन’ की रिपोर्ट के अनुसार, केन ने कहा कि रूनी के रिकॉर्ड को हासिल किया जा सकता है लेकिन यह अभी उनका लक्ष्य नहीं है।

रूनी ने इंग्लैंड के लिए 53 गोल किए हैं। हालांकि, वह अब अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल जगत से संन्यास ले चुके हैं। ऐसे में केन के पास उनके रिकॉर्ड को हासिल करने का मौका है। उन्होंने अब तक 19 गोल किए हैं।

केन ने कहा, “यह रिकॉर्ड हासिल करना संभव है लेकिन अभी हम इससे काफी दूर हैं। मैं अपने लक्ष्यों को तय करना सही नहीं समझता, क्योंकि भविष्य में काफी चीजें हो सकती हैं।”

उन्होंने कहा, “अगले कुछ वर्षो में देखा जाएगा कि मैंने कितने गोल हासिल किए हैं। आशा है कि मैं फिट और स्वस्थ रहूं और टीम के कोच मुझे शामिल करें। रूनी के रिकॉर्ड को हासिल करना संभव है लेकिन मैं अभी इस बारे में नहीं सोच रहा हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493