‘सुपर डांसर चैप्टर-3’ के दिल्ली ऑडिशन में 1,173 बच्चे पहुंचे

नई दिल्ली, 18 नवंबर (आईएएनएस)। ‘सुपर डांसर’ फ्रेंचाइजी की बेहतरीन सफलता के बाद सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन इस लोकप्रिय शो के एक और रोमांचक सीजन के लिए तैयार है। राष्ट्रीय राजधानी में हुए ऑडिशन में 1,173 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और अपने हुनर दिखाए।

‘सुपर डांसर चैप्टर-3’ में 4 साल से 13 साल की आयु वर्ग के बच्चों को अवसर प्रदान किया जा रहा है।

‘सुपर डांसर चैप्टर-3’ में बेहतरीन जजों की तिकड़ी यानी शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, अनुराग बासु और गीता कपूर जज के रूप में एक बार फिर नजर आएंगे। शो की मेजबानी करते हुए रित्विक धंजानी और परितोष त्रिपाठी दिखाई देंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493