रियो डी जनेरियो, 19 नवंबर (आईएएनएस)। बड़ा उलटफेर करते हुए बोटाफोगो ने ब्राजील सेरी-ए लीग में खेले गए मैच में नेशनल टीम को 1-0 से मात दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इस मैच में बोटाफोगो के लिए एकमात्र गोल एरिक ने किया।
एरिक ने 42वें मिनट में ही गोल कर बोटाफोगो का खाता खोला। इस बढ़त को टीम ने मैट के अंत तक बरकरार रखते हुए 1-0 से जीत हासिल की।
बोटाफोगो ने ऐसे में अपने पिछले लगातार चार मैचों में जीत हासिल की है, वहीं इंटरनेशनल को अपने पिछले 11 मैचों में से चार में सफलता मिली है।
इस जीत के बाद लीग सूची में बोटाफोगो क्लब नौवें स्थान पर है। इंटरनेशनल क्लब 65 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।
dharmpath.com dharmpath