सिरिसेना ने सांसदों से 1 और अविश्वास प्रस्ताव लाने को कहा

कोलंबो, 19 नवंबर (आईएएनएस)। श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने सांसदों से सरकार के खिलाफ एक और अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए कहा है। इससे पहले उन्होंने बीते सप्ताह हुए अविश्वास प्रस्ताव को असंवैधानिक करार दिया था। राष्ट्रपति कार्यालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट में कहा गया है कि राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, राष्ट्रपति और कई सांसदों के बीच रविवार शाम हुई सर्वदलीय बैठक के बाद, सिरिसेना ने कहा कि वह केवल तभी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर निर्णय ले सकते हैं, जब मतदान नाम के अनुसार हो या इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग के जरिए हो।

सिरिसेना ने कहा कि यह स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय द्वारा सबसे स्वीकार्य मतदान प्रक्रिया होगी।

सिरिसेना द्वारा प्रधानमंत्री नियुक्त महिंदा राजपक्षे और बर्खास्त प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे भी बैठक में शामिल हुए।

संसद अध्यक्ष, कारू जयसूर्या ने 16 नवंबर को कहा था कि सरकार के खिलाफ दूसरा अविश्वास प्रस्ताव संसद में बहुमत के साथ पास हो गया। संसद में यह प्रस्ताव हिंसा और पुलिस की भारी तैनाती के बीच कराया गया था।

सरकार ने हालांकि इस मतदान को खारिज कर दिया था और कहा था कि अध्यक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव के लिए मूलभूत संसदीय नियमों को पालन नहीं किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493