ट्विंकल कई तरह से अनोखी हैं : करण

मुंबई, 20 नवंबर (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता करण जौहर का कहना है कि उनके दोस्त और अभिनेत्री-लेखिका-निर्माता ट्विंकल खन्ना के साथ काम करना ‘आसान और सहज’ है।

करण को ट्विंकल और उनके पति और स्टार अक्षय कुमार के साथ काम करने का मौका उस वक्त मिला था, जब उन्होंने अडानी विल्मर की फॉर्च्यून बिरयानी क्लासिक बासमती चावल के लिए एक विज्ञापन का निर्देशन किया था।

करण ने कहा, “ट्विंकल के साथ काम करना उतना ही मजेदार रहा जितनी मैंने कल्पना की थी। वह कई तरीकों से अनोखी हैं और वह सेट पर अपने साथ अद्भुत ऊर्जा लाती हैं।”

उन्होंेने कहा, “ट्विंकल और अक्षय दोनों के साथ एक ही प्रोजेक्ट पर काम करना बहुत मजेदार रहा। यह देखते हुए कि हम इतने सालों से दोस्त रहे हैं, एक साथ काम करना बहुत आसान और सहज रहा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493