केजे अपा को चुनौती पसंद

लॉस एंजेलिस, 20 नवंबर (आईएएनएस)। ‘रिवरडेल’ के अभिनेता केजे अपा ने कहा है कि असहज होना हमेशा अच्छा होता है और उन्हें चुनौतियां पसंद हैं।

धारावाहिक में आर्ची एंड्रयूज की भूमिका निभा रहे अपा ने कहा कि दूसरा सीजन नकारात्मक रहा और तीसरा सत्र आर्ची पर आधारित है, जिसमें वह अपनी गलतियां सुधारने की कोशिश करते हैं।

अपा ने आईएएनएस से कहा, “यह (दूसरा सत्र) थोड़ा नकारात्मक रहा, लेकिन निश्चित रूप से चुनौतीपूर्ण था। मैं इसे लेकर चिंतित था। अभिनय के नजरिए से यह निश्चित रूप से चुनौतीपूर्ण था और सेट पर मुझे परेशान कर देने वाला था।”

उन्होंने कहा, “लेकिन मुझे लगता है कि असहजता हमेशा अच्छी होती है। दोनों सत्रों में असहजता और चुनौती थी, लेकिन मुझे चुनौती पसंद है।”

आर्ची कॉमिक्स के किरदारों पर आधारित धारावाहिक रिवरडेल के निवासियों की कहानी को दिखाता है।

तीसरे सत्र के बारे में उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि इस सीजन में वह खुद की गलतियां सुधारने की कोशिश कर रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493