विश्व कप के लिए संयुक्त दावेदारी की चर्चा से हैरान पुर्तगाल

लिस्बन, 20 नवंबर (आईएएनएस)। पुर्तगाल के प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार को 2030 फीफा विश्व कप के लिए संयुक्त दावेदारी के लिए मेड्रिड से किसी भी प्रकार की आधिकारिक सूचना नहीं मिली है।

पुर्तगाल की सरकार स्पेन और मोरक्को के साथ संयुक्ता दावेदारी की बात से हैरान है।

समाचार एजेंसी एफे को दिए एक बयान में प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा ने कहा, “यह एक अनिश्चित विचार है, जिसके बारे में हमें किसी भी प्रकार का प्रस्ताव नहीं मिला। यह कब हुआ और सामान्य तौर पर हमें इसकी पूरी जानकारी होने की जरूरत है।”

कोस्टा ने कहा कि उनकी सरकार को इस बारे में पुर्तगाल फुटबाल महासंघ से विचार-विमर्श करना होगा और देश की राजनीतिक पार्टियों के साथ इस प्रकार की प्रतिबद्धिता के लिए सर्वसम्मति की आवश्यकता है।

स्पेन के प्रधानमंत्री प्रेडो सांचेज ने सोमवार को रबात में अपने मोरक्को समकक्ष साद एदीने अल ओथमानी के साथ संयक्त दावेदारी के विचार को साझा किया था।

अभी तक 2030 विश्व कप के आयोजन के लिए अर्जेटीना, उरुग्वे और पराग्वे से प्रस्ताव मिले हैं। उनकी दावेदारी को मजबूत माना जा रहा है, क्योंकि उरुग्वे की राजधानी मोंटेवीडियो में 1930 में हुए पहले विश्व कप टूर्नामेंट का आयोजन हुआ था।

साल 1982 में विश्व कप की मेजबानी करने वाले स्पेन और 2004 यूरो कप के मेजबान पुर्तगाल की 2018 विश्व कप के लिए पेश की गई संयुक्त दावेदारी विफल रही थी।

इसके अलावा, मोरक्को 2026 विश्व कप के लिए भी मेजबानी हार गया। इसकी मेजबानी अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको की संयुक्त दावेदारी को हासिल हुई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493