नई दिल्ली, 20 नवंबर (आईएएनएस)। अनुभवी मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम ने यहां जारी 10वीं आईबा विश्व महिला मुक्केबाजी चैम्पिनयशिप के सेमीफाइनल में पहुंचकर मंगलवार को अपने लिए पदक पक्का कर लिया।
ओलम्पिक पदक विजेता मैरीकॉम ने यहां इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉप्लेक्स में 48 किग्रा क्वार्टर फाइनल में चीन की वु यू को 5-0 से मात दी।
35 वर्षीय मैरीकॉम ने इस जीत के बाद विश्व चैम्पियनशिप में अपना सातवां पदक पक्का कर लिया है।
सेमीफाइनल में मैरीकॉम का सामना गुरुवार को उत्तर कोरिया की किम ह्यांग मी से होगा।
dharmpath.com dharmpath