लंदन, 23 नवंबर (आईएएनएस)। ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने ब्रेक्सिट के बाद के संबंधों को लेकर मसौदा समझौता की प्रशंसा की है। मे ने इस समझौते को ‘पूरे ब्रिटेन के लिए सही’ बताया और जोर देते हुए कहा कि समझौता हमारी पहुंच में है।
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, यूरोपीय परिषद ने कहा कि राजनीतिक घोषणापत्र पर सैद्धांतिक रूप में सहमति हुई है। इस घोषणापत्र में ब्रिटेन-यूरोपीय संघ, सुरक्षा व दूसरे मुद्दे कैसे कार्य करेंगे इसे भी रेखांकित किया गया।
लंदन व ब्रुसेल्स ब्रिटेन के ईयू से 29 मार्च 2019 को बाहर जाने के मसौदे की शर्तो पर पहले ही सहमति जता चुके हैं।
मे ने सांसदों से कहा कि इससे लोग ब्रेक्सिट के लिए वोट करेंगे।
राजनीतिक घोषणापत्र, 585 पृष्ठ के ब्रेक्सिट वापसी समझौता से अलग दस्तावेज है। इस समझौते को बीते सप्ताह प्रकाशित किया गया। यह ब्रिटेन के 39 अरब पाउंड के ‘अलगाव विधेयक’ को कवर करता है। वापसी समझौते में ब्रक्सिट के बाद नागरिकों के अधिकार व उत्तरी आयरलैंड के जटिल मुद्दे शामिल हैं।
वापसी समझौता कानूनी रूप से बाध्यकारी है।
इसके बारे में कहा जा रहा है कि यह कपटपूर्ण है और दोनों पक्षों को अपने विकल्प खुले रखने की इजाजत देता है।
dharmpath.com dharmpath