सैन फ्रांसिस्को, 23 नवंबर (आईएएनएस)। अगले साल मई में होने वाले यूरोपीय संघ (ईयू) के चुनावों के लिए गूगल ‘ईयू-विशिष्ट चुनाव विज्ञापन पारदर्शिता रिपोर्ट’ और ‘खोजने योग्य विज्ञापन लाइब्रेरी’ मुहैया कराएगी, जिससे यह जानकारी मिलेगी कि चुनाव विज्ञापन कौन खरीद रहा है, किसे वे निशाने पर ले रहे हैं और कितने रुपये खर्च हो रहे हैं।
मई 2019 में ईयू के 35 करोड़ मतदाता यूरोपियन संसद के 705 सदस्यों (एमईपी) का चयन करेंगे।
ईयू पब्लिक पॉलिसी और गवर्नमेंट रिलेशंस के निदेशक ली जूनियस ने गुरुवार को एक ब्लॉग में कहा, “इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया का समर्थन करने के लिए हम लोगों को मतदान की महत्वपूर्ण जानकारी देने के लिए हम यह कार्यक्रम ला रहे हैं।”
विज्ञापनों की कीमत चुकाने वाले मतदाताओं को जानकारी देने के लिए गूगल को राजनीतिक पार्टी, उम्मीदवार या वर्तमान कार्यालय अधिकारी का नाम जानना जरूरी होगा।
जूनियस ने कहा, “हम ईयू चुनाव विज्ञापनदाताओं को सत्यापित करने के लिए एक नई प्रक्रिया भी ला रहे हैं कि वे खुद को जो बता रहे हैं वे वही हैं।”
कंपनी ईयू में चुनाव प्रचार, चुनाव अधिकारियों, पत्रकारों, मानवाधिकार संगठनों और अन्य संबंधित लोगों के साथ ऑनलाइन प्लेटफॉर्मो के सुरक्षित उपयोग को काम करेगी।
गूगल ने कहा, “ईयू 2019 संसदीय चुनावों के लिए हम सबसे संवेदनशील दलों की सुरक्षा के प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रस्ताव ला रहे हैं।”
कंपनी ने कहा, “तथ्यों की ऑनलाइन जांच के लिए गूगल न्यूज सभी 27 देशों के समाचार संस्थानों से करार करेगा।”
dharmpath.com dharmpath