टैग ने पावरवास-700 हेडफोन लांच किया

नई दिल्ली, 23 नवंबर (आईएएनएस)। इलेक्ट्रॉनिक गैजेट कंपनी टैग ने भारतीय बाजार में शुक्रवार को वायरलेस हेडफोन पावरवास-700 लांच किया है, जो गहरे बास के साथ शक्तिशाली ध्वनि देने के लिए एक उन्नत बास बटन के साथ आता है। इस हेडफोन की कीमत 2,999 रुपये रखी गई है।

टैग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और सह-संस्थापक रोहित ढिंगरा ने कहा, “हम भारतीय बाजार में पावरवास-700 हेडफोन पेश करने के लिए रोमांचित हैं। हमारा ध्यान हमारे यूजर्स को सर्वोच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद पहुंचाना है। पावरवास-700 के साथ हम अपने ग्राहकों को बेहतर ऑडियो अनुभव देना जारी रखना चाहते है।”

इसकी बैटरी क्षमता 500 एमएएच की है, संगीत प्लेटाइम 14 घंटे और टॉकटाइम 16 घंटे की है। इसका स्टैंडबाय टाइम 30 दिन का है और ब्लूटूथ रेंज 20 फीट तक है। पावरवास-700 का वजन 200 ग्राम है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493