‘कानपुर वाले खुरानाज’ को लेकर अली असगर उत्साहित

मुंबई, 24 नवंबर (आईएएनएस)। ‘कॉमेडी नाइटस विद कपिल’ में ‘दादी’ की भूमिका में नजर आने वाले कॉमेडियन और अभिनेता असगर अली अपने आने वाले नए शो ‘कानपुर वाले खुरानाज’ को लेकर काफी उत्साहित हैं।

अली इस शो में अभिनेता कुणाल केमू और सुनील ग्रोवर के साथ नजर आएंगे। वह शो में सुनील की बहू की भूमिका में होंगे।

अली ने कहा, “मैं अपने करीबी दोस्त सुनील ग्रोवर के साथ काम करने से बहुत खुश हूं। इस साल 2018 की हाइलाइट्स को पारिवारिक कॉमेडी के माध्यम से दिखाने के लिए शो की इस अनूठी अवधारणा ने मुझे अपनी ओर आकर्षित किया। मैं शो को लेकर उत्साहित हूं और उम्मीद करता हूं कि दर्शकों को इसका आनंद मिलेगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493