वीर दास कॉमेडी वर्ल्ड टूर की तैयारी में

मुंबई, 24 नवंबर (आईएएनएस)। वर्ष 2017 में अपने कॉमेडी टूर ‘द बोर्डिग दास वल्र्ड टूर’ के लिए सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने के बाद अभिनेता-हास्य अभिनेता वीर दास अब अपनी इस यात्रा के दूसरे चरण के लिए तैयार हैं।

यह यात्रा वर्ष 2019 में शुरू हो सकती है और इस दौरान 25 से अधिक शहरों के 6 महाद्वीप कवर होंगे।

आगामी वर्ल्ड टूर के बारे में वीर ने कहा, “हमें ‘बोर्डिग दास’ के लिए अभूत प्रतिक्रिया मिली। और हमने पहले वर्ल्ड टूर की घोषणा करते समय और भी शहरों को जोड़ा। इस बार यह और बड़ा होगा और अधिक शहरों में फैलेगा। हम अगले साल के मध्य से यात्रा शुरू करेंगे और यह 2019 में समाप्त होगी।”

इतना ही नहीं वह दिसंबर में ‘वीर दास लूजिंग इट’ नाम से एक स्टैंडअप कॉमेडी शो के साथ वापसी कर रहे है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493