चेन्नई, 24 नवंबर (आईएएनएस)। सुपर प्रीमियम साइकिल खंड में बढ़ोतरी के चलते अमेरिका की ट्रेक बाइसिकिल कॉर्पोरेशन ने भारत में अपने वितरण नेटवर्क के विस्तार की योजना बनाई है। कंपनी के भारतीय कारोबार के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी ने भारत में हाल ही में तीन साइकिलें बेची, जिनकी कीमत 7 लाख रुपये से अधिक थी।
ट्रेक बाइसिकिल इंडिया प्रा. लि. के नवनीत बंका ने आईएएनएस से कहा, “भारत में सुपर प्रीमियम साइकिल खंड में सालाना 30,000 साइकिलों की बिक्री होती है, जिसमें पिछले पांच सालों में 20 फीसदी की वृद्धि दर दर्ज की गई है।”
उन्होंने आगे कहा, “हम अपने नेटवर्क में 20-25 आउटलेट जोड़ने जा रहा है। यह मल्टी ब्रांड आउटलेट और प्रीमियम बाइसिकिल रिटेल आउटलेट का मिश्रण होगा, जहां बिकनेवाली साइकिलों की कीमत 10,000 रुपये से शुरू होगी।”
बंका ने कहा, “हमारे एक्सक्लूसिव डीलर भी होंगे, जो सिर्फ ट्रेक ब्रांड की साइकिलें बेचेंगे।”
बंका ने कहा कि ट्रेक के साइकिलों की कीमत 25,000 रुपये से 20 लाख रुपये तक है।
बंका ने कहा, “भारत में हमने हाल में ही तीन साइकिलें बेची, जिसकी प्रत्येक की कीमत 7.5 लाख रुपये थी। ये मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरू में एक-एक बिकी।”
dharmpath.com dharmpath