लीबिया सेना ने आईएस के 12 आतंकवादी मार गिराए

त्रिपोली, 25 नवंबर (आईएएनएस)। लीबिया की सेना ने संयुक्त अभियान के दौरान ताजेरबू के पास इस्लामिक स्टेट (आईएस) के 12 आतंकवादियों को मार गिराया।

इस दौरान आईएस आतंकवादियों के वाहनों को नष्ट कर दिया गया और हथियारों एवं गोला-बारूद जब्त कर लिए गए।

सेना के मुताबिक, सैन्य बटालियन की ज्वाइंट फोर्सेज और सुरक्षा तत्वों ने ताजेरबू में आतंकवादियों के ठिकाने को निशाना बनाया।

तजेरबू में ही शुक्रवार को दर्जनभर बंधूकधारियों ने पुलिस थानों और सरकारी इमारतों को निशाना बनाकर हमला किया था।

इस दौरान आठ लोगों की मौत हो गई थी और 15 से अधिक घायल हो गए थे।

आतंकवादियों ने दर्जनभर लोगों को बंधक भी बना लिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493