सिडनी टी-20 : आस्ट्रेलिया ने भारत को 165 रनों का लक्ष्य दिया

सिडनी, 25 नवंबर (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ यहां खेले जा रहे तीन मैचों की टी-20 सीरीज के आखिरी मैच में मेहमान टीम को 165 रनों का लक्ष्य दिया है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आई आस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में छह विकेट पर कुल 164 रन बनाए।

मेजबान टीम के लिए इस अहम मुकाबले में सबसे अधिक रन सलमी बल्लेबाजी डार्सी शॉर्ट (33) ने बनाए। उनके आलावा कप्तान एरॉन फिंच ने 28 रनों को योगदान दिया।

भारत के लिए क्रूणाल पांड्या ने चार और कुलदीप यादव ने एक विकेट लिया।

सीरीज में आस्ट्रेलिया 1-0 से आगे चल रहा है। दूसरा मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493