प्रीमियर लीग : मैनचेस्टर सिटी ने वेस्ट हैम को 4-0 से मात दी

लंदन, 25 नवंबर (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) की मौजूदा चैम्पियन मैनचेस्टर सिटी ने शनिवार को यहां वेस्ट हैम युनाटेड को 3-0 से मात दी।

लंदन स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में सिटी के लिए युवा जर्मन खिलाड़ी लेरॉय साने ने दो गोल दागे।

समाचर एजेंसी एफे के अनुसार, मैच का पहला गोल 11वें मिनट में डेविड सिल्वा ने दागा और मेहमान टीम को शानदार शुरुआत दिलाई।

सिटी ने एक गोल से आगे होने के बाद पिछे मुड़कर नहीं देखा। मेहमान टीम ने लगातार अटैकिंग फुटबाल खेली।

मैच के 19वें मिनट में मेजबान टीम के डिफेंस को इंग्लैंड के फारवर्ड खिलाड़ी रहीम स्टर्लिग ने भेदा। स्टर्लिग ने साने के पास पर शानदार गोल करते हुए सिटी की बढ़त को दोगुना कर दिया।

पहला हाफ समाप्त होने से पहले मेहमान टीम ने तीसरा गोल करने में भी कामयाबी पाई।

मैच के 34वें मिनट में साने ने बाईं छोर से आक्रमण किया और अपनी टीम की बढ़त को 3-0 कर दिया।

दूसरे हाफ में मेजबान टीम का प्रदर्शन बेहतर रहा। हालांकि, वे गोल करने में कामयाब नहीं हो पाए।

वेस्ट हैम ने सिटी के डिफेंस पर थोड़ा-बहुत दबाव बनाया लेकिन इंजुरी टाइम (93वें मिनट) में सोने ने मैच का अपना दूसरा गोल करके मेहमान टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।

इस जीत के बाद सिटी 35 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर काबिज है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493