स्पेनिश लीग : सेविला ने रचा इतिहास, लीग सूची में शीर्ष पर

सेविले, 26 नवंबर (आईएएनएस)। पुर्तगाल के स्ट्राइकर आंद्रे सिल्वा की ओर से किए गए अहम गोल ने सेविला को इतिहास के पन्नों में शामिल कर दिया।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, वलाडोलिड के खिलाफ खेले गए मैच में जीत हासिल कर सेविला पहली बार स्पेनिश लीग की सूची में सभी क्लबों को पछाड़ते हुए पहले स्थान पर पहुंचा है।

एस्तादियो रामोन सांचेज स्टेडियम में रविवार रात खेले गए मैच में सेविला ने सिल्वा के दम पर खुद को उलटफेर का शिकार होने से बचाते हुए रियल वलाडोलिड के खिलाफ 1-0 से जीत हासिल की।

सिल्वा ने 30वें मिनट में गोल कर सेविला का खाता खोला और अपने अच्छे डिफेंस से रोमांचक मुकाबले में वलाडोलिड के खिलाफ बढ़त को बरकरार रखते हुए सेविला ने जीत हासिल की।

इस मैच के दौरान वलाडोलिड की ओर से एक गोल हुआ था लेकिन वीडियो असिस्टेंस रेफरी के फैसले के बाद इसे रद्द कर दिया गया और इस कारण टीम खाली हाथ रह गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493