‘कर्णसंगिनी’ में नारायणी ने अमिता खोपकर की जगह ली

मुंबई, 27 नवंबर (आईएएनएस)। टीवी अभिनेत्री नारायणी शास्त्री को पौराणिक शो ‘कर्णसंगिनी’ में कर्ण की मां राधा की भूमिका निभाने के लिए अमिता खोपकर की जगह अनुबंधित किया गया है।

नारायणी ने एक बयान में कहा, “यह सच है कि मैं ‘कर्णसंगिनी’ का हिस्सा बनने जा रही हूं। मेरा किरदार विनम्र लेकिन मजबूत शख्सियत वाली महिला का है। यह किरदार न नकारात्मक है और न सकारात्मक है, इन दोनों के बीच का है। मैं वास्तव में राधा का किरदार निभाने को लेकर रोमांचित हूं क्योंकि मुझे ग्रे किरदार पसंद हैं।”

शो से बाहर होने के बारे में अमिता ने कहा कि वह निर्माताओं के फैसले का सम्मान करती हैं।

अमिता ने कहा कि उन्हें पहले ही इस बारे में जानकारी दे दी गई थी। निर्माताओं को मेरे अभिनय से कोई समस्या नहीं थी लेकिन उन्होंने राधा का किरदार निभाने के लिए किसी और को लेने का फैसला किया और मैं इसका सम्मान करती हूं। यह सब हमारे पेशे का हिस्सा है।

‘कर्णसंगिनी’ का प्रसारण स्टार प्लस पर होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493