एमेजन आम उपभोक्ताओं के लिए मशीन लर्निग कोर्स लाया

सैन फ्रांसिस्को, 27 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी ई-कॉमर्स कंपनी एमेजन ने सोमवार को घोषणा करते हुए कहा कि वह पहली बार वही मशीन लर्निग (एमएल) पाठ्यक्रम पेश कर रही है जिनका उपयोग इसके अपने इंजीनियरों को प्रशिक्षित करने में किया जाता है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एमेजन वेब सर्विसेज (एडब्ल्यूएस) के माध्यम से उपलब्ध इन पाठ्यक्रमों में 30 स्वयं-सेवा, स्वकेंद्रित डिजिटल पाठ्यक्रमों के 45 से ज्यादा घंटे हैं जो डेवलपर्स, डाटा वैज्ञानिकों, डाटा प्लेटफॉर्म इंजीनियरों और व्यापारिक पेशेवरों के लिए निशुल्क उपलब्ध होगा।

एमेजन में डीप लर्निग एंड आर्टीफीशियल इंटेलीजेंस (एआई) के महा प्रबंधक मैट वुड ने साइबर मंडे को इस पाठ्यक्रम की घोषणा करते हुए कहा कि एमेजन ने कंपनी में एमएल का उपयोग 20 सालों से ज्यादा समय तक किया है।

उन्होंने कहा कि मशीन लर्निग यूनिवर्सिटी में पाठ्यक्रम से एडब्ल्यूएस डेवलपर्स के लिए एमएल कौशल में वृद्धि को रफ्तार मिलेगी। यह पाठ्यक्रम इससे पहले मात्र एमेजन कर्मियों के लिए ही उपलब्ध था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493