भोपाल में ऋचा ने ‘पंगा’ की शूटिंग शुरू की

भोपाल, 28 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने बुधवार को यहां अश्विनी अय्यर तिवारी की फिल्म ‘पंगा’ की शूटिंग शुरू कर दी, जो कबड्डी पर आधारित है।

भोपाल, 28 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने बुधवार को यहां अश्विनी अय्यर तिवारी की फिल्म ‘पंगा’ की शूटिंग शुरू कर दी, जो कबड्डी पर आधारित है।

ऋचा पहली बार ‘बरेली की बर्फी’ की निर्देशक अश्विनी के साथ काम कर रही हैं। इसमें कंगना रनौत और पंकज त्रिपाठी भी हैं।

‘पंगा’ ऋचा और पंकज की साथ में आठवीं फिल्म है। वे ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ और ‘मसान’ जैसी फिल्मों में साथ में काम कर चुके हैं।

ऋचा ने अपने बयान में कहा, “मैं टीम का हिस्सा बनने को लेकर उत्साहित हूं। ‘पंगा’ मेरे लिए बेहद रोमांचक प्रोजेक्ट हैं क्योंकि मैंने अब तक जो कुछ भी किया है उससे वह अलग है। मैं निजी तौर पर भी हमेशा से खेल पर आधारित फिल्म का हिस्सा बनना चाहती थी।”

अभिनेत्री ने कहा कि फिल्म का हिस्सा बनकर और भोपाल में शूटिंग शुरू कर वह बेहद खुश हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493