बैंकों की हड़ताल 26 दिसंबर को

चेन्नई, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। बैंकिंग क्षेत्र की नौ यूनियनों की कंसोर्टियम युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (यूएफबीयू) ने 26 दिसंबर को हड़ताल का ऐलान किया है, जो बैंक ऑफ बड़ौदा, देना बैंक और विजया बैंक के विलय के विरोध में आयोजित किया जा रहा है।

ऑल इंडिया बैंक एम्प्लाइज एसोसिएशंस (एआईबीईए) ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एआईबीईए, यूएफबीयू के घटकों में से एक है।

एआईबीईए ने एक बयान में कहा कि बैंकिंग सेक्टर के यूनियन इन तीन बैंकों के विलय का विरोध करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493