हिमाचल में धूप खिली

शिमला, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियों में सर्द मौसम के बीच रविवार को धूप खिली है।

शिमला, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियों में सर्द मौसम के बीच रविवार को धूप खिली है।

मौसम विभाग के अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “राज्य भर में धूप खिली है लेकिन कई स्थानों पर तापमान हिमांक बिंदु से नीचे है।”

लाहौल-स्पीति का मुख्यालय केलांग राज्य में सबसे ठंडा रहा जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

किन्नौर जिले के कल्पा में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि मनाली में तापमान शून्य से 0.6 डिग्री नीचे, धर्मशाला में 8.6 डिग्री और डलहौजी में 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य की राजधानी में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने कहा कि मौसम मंगलवार तक शुष्क रहेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493