खुशी के कुछ पल बिताने मुंबई लौट रहीं सोनाली

मुंबई, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। न्यूयॉर्क में कुछ महीनों से कैंसर का इलाज करा रहीं अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे अपनों के बीच खुशी के कुछ पल बिताने मुंबई लौट रही हैं।

सोनाली ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में यह घोषणा की, और इसमें उन्होंने एक संदेश और एक फोटोग्राफ साझा किया है।

संदेश में सोनाली ने लिखा है, “दूरियां हमें काफी कुछ सिखाती हैं। घर से दूर रहने के बाद मुझे यह अहसास हुआ कि मुझे कितने लोगों की कहानियों के बारे में पता चल रहा है। सभी अलग तरीके से अपनी जिंदगी की कहानी लिखने की कोशिश करते हैं, साथ ही सब संघर्ष भी कर रहे हैं। लेकिन कोई भी हार नहीं मानता है।”

सोनाली ने आगे लिखा है, “अब जब मैं अपने घर वापस लौट रही हूं, मैं अपनी भावनाओं को शब्दों में बयां नहीं कर सकती, पर तब भी मैं कोशिश करूंगी। मुझे इस बात की खुशी है कि मैं अपने परिवार और दोस्तों से मिल पाऊंगी। मैं इस बात को लेकर उत्साहित हूं कि मैं वह सब कर पाऊंगी, जो मुझे पसंद है, साथ ही अभी तक के सफर के लिए मैं शुक्रिया कहना चाहती हूं।”

उन्होंने कहा, “अभी जंग पूरी नहीं हुई है, लेकिन मैं खुश हूं और आने वाले समय में भी खुश रहना चाहती हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493