प्रीमियर लीग : ओरीगी के गोल से एवर्टन ने लिवरपूल को हराया

लिवरपूल, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। अतिरिक्त समय में बेल्जियम के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी डिवोक ओरीगी की ओर से दागे गए गोल के दम पर एवर्टन ने प्रीमियर लीग मैच में बड़ा उलटफेर किया।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार रात खेले गए मैच में एवर्टन ने लिवरपूल को 1-0 से मात दी।

इस मैच के पहले हाफ में दोनों टीमों की ओर से एक भी गोल नहीं हुआ। इसके बाद, दूसरे हाफ के तय समय की समाप्ति पर भी दोनों टीमों गोलरहित ड्रॉ पर थीं।

ऐसे में एवर्टन और लिवरपूल को अतिरिक्त समय मिला और इसमें एवर्टन ने ओरीजी के गोल से लिवरपूल को 1-0 से हरा दिया।

इस हार के साथ लिवरपूल लीग की अंक तालिका में शीर्ष पर कब्जा जमाने से चूक गया, वहीं एवर्टन ने छठा स्थान हासिल कर लिया है। लिवरपूल 36 अंकों के साथ मैनचेस्टर सिटी से दो अंक पीछे दूसरे स्थान पर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493