मुठभेड़ के दौरान बदमाश गिरफ्तार

मुठभेड़ में गोली लगने से घायल बदमाश हाल ही में जेल से छूट कर आया है। फिलहाल बदमाश को घायल अवस्था मे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया, “रविवार रात लैपर्ड द्वारा क्षेत्र में गश्त किया जा रहा था, तभी इस इलाके में कुछ बदमाशों के होने की सूचना मिली थी। लैपर्ड पुलिस द्वारा कुछ लोग गुट बना कर अंधेरे में बैठे हुए देखे गए थे। पुलिस ने जैसे ही उनपर टॉर्च दिखाया, उन्होंने पुलिस कर्मियों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद लैपर्ड के जवान बाइक सहित नीचे गिर गए।”

उन्होंने कहा, “सूचना पर अतिरिक्त फोर्स मौके पर पहुंची। इस दौरान जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को गोली लग गई। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य बदमाशों की तलाश में पुलिस कांबिग कर रही है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493