झारखंड उपचुनाव के लिए भाजपा, कांग्रेस उम्मीदवारों ने नामांकन किए

रांची, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। झारखंड के कोलेबेरा विधानसभा क्षेत्र के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी और विपक्षी कांग्रेस के उम्मीदवारों ने सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल किए। मतदान 22 दिसंबर को निर्धारित है।

भाजपा उम्मीदवार बसंत सोरेंग ने सिमडेगा जिले में नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक बिमला प्रधान भी थीं।

नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद उन्होंने भरोसा जताया कि वह उपचुनाव जीतेंगे। उन्होंने कहा, “मैं जनजातीय समाज से हूं। कोलेबेरा विधानसभा क्षेत्र में खारिया जनजाति के लोग बड़ी संख्या में हैं।”

कांग्रेस उम्मीदवार बिकसाल कोंगारी ने राज्य कांग्रेस प्रभारी आर.पी.एन. सिंह और प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार की मौजूदगी में नामांकन पत्र दाखिल किया।

झारखंड पार्टी के उम्मीदवार मेनोन एक्का ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया। वह पूर्व मंत्री एनोस एक्का की पत्नी हैं। एक स्कूल शिक्षक की हत्या के जुर्म में एनोस एक्का को आजीवन कैद की सजा दी गई है, जिसके बाद यह सीट खाली हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493