बिहार में धूपभरी सुबह, तापमान में गिरावट

पटना, 4 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को मौसम साफ रहा तथा सुबह से ही धूप निकली रही। इस बीच सोमवार की तुलना में तापमान में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई है। पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसमविदों का कहना है कि आने वाले एक-दो दिनों में पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे ठंड बढ़ने के आसार हैं। इस बीच, हालांकि राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा परंतु शाम होते अब कोहरा छाएगा।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य के अन्य शहरों में भागलपुर का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस, गया का 9.0 डिग्री तथा पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। सोमवार को पटना का न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री और अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493