अफगान शांति के लिए अमेरिकी दूत इस्लामाबाद पहुंचे

इस्लामाबाद, 4 दिसम्बर (आईएएनएस)। अफगान तालिबान को शांति वार्ता में शामिल करने हेतु अफगानिस्तान के लिए अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि जलमय खलीलजाद पाकिस्तान के राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व के साथ बैठक के लिए मंगलवार को यहां पहुंच गए हैं।

खलीजाद के दौरे से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री इमरान खान को एक पत्र लिखकर अफगान युद्ध को वार्ता के जरिए निपटाने में उनसे मदद मांगी थी।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “ट्रंप ने पाकिस्तान से अफगानिस्तान के 17 साल के युद्ध के अंत के लिए अफगान शांति वार्ता में अपनी भूमिका निभाने के लिए कहा है।”

‘जियो न्यूज’ के अनुसार, “अफगान युद्ध की शांतिपूर्ण समाप्ति के लिए किए जा रहे प्रयास के तहत विशेष अमेरिकी दूत अफगानिस्तान, रूस, उज्बेकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, बेल्जियम, संयुक्त अरब अमीरात और कतर का दौरा करेंगे। 18 दिवसीय दौरा 20 दिसंबर तक चलेगा।”

बयान के अनुसार, खलीलजाद अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी, मुख्य कार्यकारी अब्दुल्लाह अब्दुल्लाह और अन्य हितधारकों से तालिबान को अफगान सरकार के साथ वार्ता की मेज पर लाने के प्रयासों पर बारीकी से समन्वय करने के उद्देश्य के साथ मुलाकात करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493