येरेवन, 4 दिसम्बर (आईएएनएस)। दक्षिण काकेशस क्षेत्र के पश्चिमोत्तर इलाके की पहाड़ियों में अर्मेनिया का एक सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, और उसमें सवार दो पायलटों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता आर्ट्सरन होव्हानिस्यां ने कहा, “मारालिक नगर के निकट एसयू-25 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें दोनों पायलटों की मौत हो गई।”
मंत्रालय ने कहा कि ग्युमरी हवाईअड्डे से प्रशिक्षण के लिए उड़ान भरने के लगभग 15 मिनट बाद विमान रडार से गायब हो गया था।
दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
dharmpath.com dharmpath