शिमला में मौसम की सबसे सर्द रात

शिमला, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश की राजधानी में बीती रात मौसम की अब तक की सबसे सर्द रात रही। यहां का तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शिमला, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश की राजधानी में बीती रात मौसम की अब तक की सबसे सर्द रात रही। यहां का तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने गुरुवार को आईएएनएस से कहा कि राज्य के अधिकांश स्थानों पर तापमान हिमांक बिंदु से नीचे रहा। उन्होंने बताया कि ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी की संभाना है।

लाहौल और स्पीति के जिला मुख्यालय केलांग का न्यूनतम तापमान शून्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

किन्नौर जिले में कल्पा में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि धर्मशाला का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और डलहौजी का 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सुरम्य पर्यटन स्थल मनाली का न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकारी ने कहा, “कुल्लू, चंबा, शिमला, किन्नौर, लाहौल और स्पीति जिलों में गुरुवार की रात सबसे बर्फबारी होने की संभावना है।”

उन्होंने कहा कि 10 दिसंबर को इस क्षेत्र में मजबूत पश्चिमी विक्षोम की संभावना है, जिसके चलते व्यापक बारिश और बर्फबारी होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493